
क्या होता है शिक्षक समस्या समाधान केंद्र कब होता है इसका आयोजन
आज के इस लेख में हम जानेंगे: शिक्षक समस्या समाधान केंद्र में कैसे पाएं समस्याओं का समाधान, क्या होता है शिक्षक समस्या समाधान केंद्र कब होता है इसका आयोजन
शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक समस्या समाधान केंद्र का हर माह आयोजन किया जाता है। इसका आयोजन जिले के शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में होता है और इसका निर्धारण भी जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया जाता है। सेवारत कर्मियों के लिए और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की जाती है और उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण होता है।
अगर आप शिक्षक हैं, अगर आपको भी वेतन विसंगति आदि समस्याएं हैं। आपके पैसे कम मिल रहे हैं या एरियर का भुगतान नहीं हो रहा है। प्रमोशन नहीं मिल रहा है या स्थानांतरण चाहते हैं। कोई अन्य समस्याएं हैं चाहे वह आपकी निजी ही क्यों ना हो आप अपनी समस्या इस समस्या समाधान केंद्र में साझा कर सकते हैं। सेवानिवृत्त कर्मी भी अपने यूटीआई अपडेट पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं के लिए भी निराकरण इस केंद्र पर पा सकते हैं।
You also GetAll Exams Rules & Update | Teacher’s Rules & Update | Teacher Niyojan Rules & Update | Download All Departmental Letter |

जानें शिक्षक समस्या समाधान केंद्र की पूरी प्रक्रिया
अब हम जानेंगे की समस्याओं के समाधान की क्या प्रक्रिया है। सबसे पहली बात यह है कि समस्याओं के समाधान पाने के लिए आपको अपनी समस्या एक पेपर पर आवेदन के रूप में लिखना होगा। उसके बाद उसे इस केंद्र पर जाकर सौंप देंगे। ध्यान रहे कि आप अपने साथ अपने आवेदन पत्र की दो प्रति आवश्यक रूप से लेकर जाएं। ताकि एक प्रति प्राप्ति रसीद के रूप में आपको लौटा दी जाए। इस समस्या समाधान केंद्र पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होती है यानी आपकी समस्याओं का निराकरण संभव होता है।
Quick
उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको आगे बहुत फायदा पहुंचाएगी। अगर उपरोक्त जानकारी आपको अच्छी लगी है तो आप इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। शेष संपूर्ण जानकारी विस्तार से जानने के लिए विडियो को अंत तक देखें