
हाथी के बारे में रोचक तथ्य – Target CTET with NCERT EVS
Target CTET with NCERT EVS: CTET में EVS के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिनमें 15 प्रश्न Pedagogy (शिक्षण विधि) से होते हैं। और शेष 15 प्रश्न पर्यावरण विषय के होते हैं। पर्यावरण विषय की बेहतर तैयारी के लिए NCERT बुक सबसे उपयुक्त विकल्प है। क्योंकि CTET का आयोजन CBSE करती है और CBSE, NCERT बुक को ही Follow करती है।


हाथी के बारे में रोचक तथ्य
हाथी के बारे में रोचक तथ्य: दोस्तों अपने हाथी को जंगलों में या चिड़ियाघर में जरूर देखा होगा। लेकिन हाथी के बारे में आप क्या जानते है? कुछ रोचक तथ्य ऐसे हैं जिसे आपको जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि CTET की परीक्षा में हाथी से संबंधित प्रश्न हर बार पूछे जाते हैं। हाथी के बारे में यह जानकारी आपको सीटेट CTET में 3 से 4 प्रश्न सॉल्व करा सकते है। एक हाथी देखने में भले कितना भी साधारण क्यों ना हो परन्तु वह असाधारण होता है। उनकी विशेषताएं ही उसको असाधारण बनाती है और सबको अपनी ओर आकर्षित करती है…..आइए एक एक करके जानते हैं हाथी के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

- हाथी पृथ्वी पर मौजूद सबसे विशाल जानवरों में से एक है।
- इसे धरती का सबसे ताकतवर जानवर भी माना जाता है।
- एक बड़ा हाथी 1 दिन में 100 किलो से ज्यादा पत्ते और झाड़ियां खा लेता है।
- हाथी बहुत कम आराम करता है हाथी केवल 24 घंटे में मात्र 2 से 4 घंटे ही सोता है।
- हाथी को पानी और कीचड़ में खेलना बहुत पसंद है, इससे उसके शरीर को ठंडक मिलती है।
- हाथी के कान पंखे जैसे होते हैं गर्मी लगने पर हाथी अपने कान हिलाकर हवा करता है।
- 3 महीने के हाथी का वजन 200 किलोग्राम के आस पास होता है।
- हाथी झुण्ड में रहने वाला जंगली जानवर है।
हाथी का झुंड
- हाथी केेे झुंड में केवल हथिनियाँ और बच्चे ही रहते हैं।
- झुंड की सबसे बुजुर्ग हथिनी ही पूरे झुंड की नेता होती है।
- हाथी के एक झुंड में 10 से 12 हथिनी और बच्चे होते हैं।
- 14 से 15 साल तक के हाथी झुंड में रहते हैं। उसके बाद फिर वह झुंड छोड़ देते हैं।
- हाथी परेशानी आने पर एक दूसरे की मदद करते हैं।
हाथी के बारे में शेष संपूर्ण जानकारी विस्तार से जानने के लिए
विडियो को अंत तक देखें



